Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर : केरला पब्लिक स्कूल बर्मामाइंस की उप प्रधानाचार्य को दी गई विदाई

जमशेदपुर. केरला पब्लिक स्कूल बर्मामाइन्स परिसर में मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया सेवानिवृत्त उप प्रधानाचार्य श्रीमती मंजुला कुमारी को विद्यालय परिवार ने उन्हें मोमेंट के साथ अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते हुए उन्हें विदाई दी गई श्रीमती मंजुला कुमारी 25 वर्षों से विद्यालय में अपनी सेवा देते आ रही थी वहीं मौके पर समाजसेवी करनदीप सिंह भी पहुंचे और उन्हें पुष्प-गुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया तथा उनके 25 वर्षों के कार्यकाल की सहराना की।बता दें की करनदीप सिंह भी केपीएस बर्मामाइंस के छात्र रह चुके हैं एवं श्रीमती मंजुला कुमारी विद्यालय में काफी लंबे समय से सेवा देते आ रही थी।

विद्यालय के अध्यक्ष श्रीकांत नायर ने उप प्रधानाचार्य के किए गए कार्यों की सहराना की कार्यक्रम में सेवानिवृत्त उप प्रधानाचार्य मंजुला कुमारी ने कहा की विद्यालय के प्रबंधन तंत्र शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की कृतज्ञ हूं जिनके सहयोग से हमने अपने 25 वर्षों का कार्यकाल बेहतर ढंग से संपादित की हूं। वहीं उप प्रधानाचार्य ने पूरे विद्यालय परिवार को धन्यवाद करते हुए कहा की विद्यालय दिन-दूनी रात चौगुनी तरक्की करें यही हमारी कामना रहेगी।

About Author