Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर : गायत्री परिवार के युवाओं का गोष्ठी सम्पन्न

जमशेदपुर । गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा में नवयुग दल युवा मंडल तथा प्रज्ञा महिला मंडल के युवा साथिओ द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमे शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे पूर्वी जोन के अंतर्गत झारखंड के प्रभारी आदरणीय श्री त्रिलोचन साहू जी आदरणीय श्री रघुनंदन जी ने वंदनिया माता जी एवम अखंड ज्योति शताब्दी वर्ष हेतु पूरे भारत में प्रारंभ हो रहे ज्योति कलश यात्रा के संबंध में जानकारी दिए ।

इस अवसर पर गायत्री परिवार के ट्रस्टी श्री दिनेश सिंह जी एवम प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के श्री संतोष कुमार राय जी की गरिमामय उपस्थिति रही । कार्यक्रम का संचालन नवयुगदल के संयोजक श्री पुष्पेंद्र कुमार (पप्पू)जी ने किया । इस अवसर पर गोष्ठी को संबोधित करते हुए आदरणीय श्री त्रिलोचन साहू जी ने बताया की ज्योति कलश यात्रा का उद्देश्य उज्ज्वल भविष्य की सुनिश्चित संभावनाओ के मध्य युग परिवर्तन की इस वेला में हो रहे वैश्विक परिवर्तनों के बीच लोगों के घरों से लेकर मनों तक जो अंधकार फैला है । उस अंधकार को परास्त करने के लिए अनेक ज्योतिओं का एक साथ जलना अनिवार्य हो गया है ।

पूज्य गुरुदेव के तप की ,साधना की ,पुण्य की ,प्रताप की , व्यक्तित्व की ,कृतित्व की तथा कर्मों की ज्योति जो पूज्य गुरुदेव ने प्रज्वलित की । जो पूज्य गुरुदेव ने किया , कहा, लिखा ,तथा बोला उस दिव्य ज्योति को जन जन तक पहुंचाना वर्तमान की महती आवश्यकता है । इसलिए हम सबको मिलकर इस दिशा में सामूहिक प्रयास करना है, इसके लिए हमें समाज के प्रत्येक वर्ग तक जाना होगा। ज्योति कलश यात्रा के माध्यम से पांच प्रकार के परिजनों की हमें खोज करनी है जिसमे विद्वान, धनवान, शक्तिसंपन्न, प्रतिभा संपन्न तथा भावनाशील होंगे ।

इसके लिए पूज्य गुरुदेव का साहित्य हम सबका विशेष मार्गदर्शन करेगा। आप सभी आज से अभी से जुट जाएं । इस अवसर पर जमशेदपुर के सभी 20 शाखाओं के सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला महिला प्रतिनिधि श्रीमती मंजू मोदी बहन ने किया ।

About Author