Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

JBKSS/JLKM के केंद्रीय संगठन सचिव सह खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने खरसावां विधानसभा क्षेत्र का किया तूफानी दौरा

खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पंचायत तेलाईडी में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (JBKSS) झारखंडी लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय संगठन सचिव सिद्धार्थ होनहागा सह खूंटपानी प्रखंड प्रमुख के नेतृत्व में तूफानी दौरा किया गया, तूफानी दौरा के क्रम में जोजो कुरमा, बाड़ा कुरमा,हेसाहडीह,तेलाईडी,सरगीडीह,बाड़ाबम्बो का दौरा किया गया।

सिद्धार्थ होनहागा ने सभी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा झारखंड में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा, टाइगर जयराम महतो के नीति सिद्धांत ,शिक्षा नीति, 1932 खतियान के आधारित नियोजन नीति लागू करना, स्थानीयता को प्राथमिकता देना, भ्रष्टाचार को खत्म करना, हर खेत में सिंचाई की सुविधा, हर गांव में बिजली रोड की सुविधा, हर पंचायत में स्वस्थ उप केंद्र की सुविधा, हर स्कूल में समुचित शिक्षा की व्यवस्था, महिला सशक्तिकरण करना, हर प्रखंड में एंबुलेंस की व्यवस्था करना करना।

विभिन्न मुद्दों पर ग्रामीण जनताओं के साथ विचार विमर्श किया गया और खरसावां विधानसभा में प्रखंड कमेटी, पंचायत कमेटी, बूथ कमेटी मजबूती से बनाने का कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया।मौके पर पिंटू महतो, विकास महतो अमित महतो शंकर बेसरा राजकुमार जमुदा साहिल बोदरा रमेश बोदरा बलराम केसरी विनीत बोदरा काफी संख्या में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के कार्यकर्ता मौजूद थे।

About Author