Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

झारखंड विधानसभा की प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति सभापति सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने परिसदन सभागार, सरायकेला में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

सरायकेला : झारखंड विधानसभा की प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति सभापति सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो की अध्यक्षता में परिसदन सभागार, सरायकेला में जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। मौके पर उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बतरियार एवं अन्य सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।

बैठक में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं को लेकर पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोदने और उसे फिर से पुरानी स्थिति में लौटाने को लेकर विभिन्न तकनीकी पदाधिकारियों से जानकारी ली गई। इस दौरान जिला अंतर्गत नगर निगम आदित्यपुर तथा नगर पंचायत सरायकेला क्षेत्र में शहरी जलापूर्ति योजना के तहत किए गए कार्यों की भी जानकारी संबंधित पदाधिकारियों से ली गई।

नगर क्षेत्र तथा ग्रामीण क्षेत्र में वाटर व गैस सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछाने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों से भी सड़क को खोदने और उसे फिर से पुरानी स्थिति में लौटाने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान समिति के द्वारा पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, समाज कल्याण विभाग, विद्युत प्रमंडल, समाजिक सुरक्षा विभाग, खनन विभाग, पथ प्रमंडल, भवन निर्माण समेत अन्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की क्रमवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

समीक्षा क्रम में अध्यक्ष नें कहा कि योजनाओं को निश्चित समयावधि में पूर्ण करें ताकि योजना के उद्देश्य को पूर्ण किया जा सके। इस दौरान उन्होंने लंबित योजनाओं में तेजी लाने तथा डीएमएफडी मद अंतर्गत विकास योजनाओं का चयन कर प्रभावित क्षेत्र में लोगो के सुगमता को ध्यान में रखकर कार्य करने की बात कही। उन्होंने बैठक में उपस्थित डीडीसी स्रभात कुमार बरतियार को अपने स्तर से योजनाओं का नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया।

उन्होंने प्राथमिकता के तहत आमजनों को जल्द से जल्द शुद्ध पेयजल मुहैया कराने, मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना अंतर्गत सभी पंचायत में शिविर के माध्यम से शत-प्रतिशत योग्य लाभुकों का आवेदन प्राप्त करने, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में सुचारु रुप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की बात कही। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी गोपी उरांव, जिला परिवहन पदाधिकारी शंकरचर्या सामद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी विकास राय, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सरायकेला दीपक कुमार, सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार सिन्हा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सत्पति, सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा अनिल टूडू तथा विभिन्न विभाग के कार्यपालक अभियन्ता व कनीय अभियन्ता एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About Author