Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

JHIMDI KAND : गाँव के रकीब दोमुहे इंसान है, पुलिस-पब्लिक के आगे अलग अलग चेहरा से पेश आता है- पद्म लोचन महतो

SERAIKELLA : सरायकेला-खरसवाँ जिले की नीमडीह थाना क्षेत्र झिमड़ी गाँव मे गत शनिबार को घटित आगजनी और हिंसक घटना के बाद अब प्रत्येक दिन घटना की सच सामने आने लगा है। मालूम हो कि गाँव की एक हिन्दू बेटी को विशेष समुदाय के व्यक्ति द्वारा जबरन घर से उठाकर ले जाकर धर्मांतरण कर उससे निकाह कर लिया।

यह धर्मांतरण की सूचना न कि चाण्डिल अनुमण्डल क्षेत्र में बल्कि पूरे राज्य में आग की तरह फैल गई। जिसपर जमशेदपुर सांसद विद्युत महतो, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी समेत तमाम दिग्गज नेताओं ने भी एक्स ऐप तथा अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से इस घटना का निंदा करते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जाँच की मांग की।

वहीं ग्रामीणों का माने तो घटना के तत्पश्चात नामजद आरोपी के विरुद्ध नीमडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर पुलिस से त्वरित कार्रवाई करने की अनुरोध किया जिससे कि अपहृत उस गरीब बेटी को सकुशल बरामदी किया जा सके। लेकिन इसके बदले में प्रशासन ग्रामीणों पर लाठी चार्ज करवा दिया। इससे व्यथित होकर ग्रामीण आक्रोश में आ गए और भीड़ ने आगजनी घटनाओं का अंजाम दे दिया। जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस तीन महिला समेत आठ व्यक्ति को जैल भेज दिया जबकि 28 नामजद आरोपी के अलावा अन्य सौ व्यक्ति के नामपर मामला दर्ज किया।

इस घटना के बाद प्रशासन नियमित रूप से गाँव मे काफी संख्या में पुलिस तैनात कर गाँव मे पूर्ववत शांति बहाल करने हेतु भरपूर प्रयास कर रही है। इस संवंध में कई बार त्रिपक्षीय वार्ता का भी आयोजन किया गया, जिसमे उपस्थित ग्रामीण अपनी गाँव मे शांति और भाईचारे की पक्ष में अपनी सहमति जताई।

वहीं यह मामला जितने दिन बीतने जा रही है प्रतिदिन उक्त घटना की एक एक सच्चाई सामने आने लगी है। जहाँ गाँव मे आयोजित त्रिपक्षीय वार्ता के दौरान गाँव मे शांति कायम रखने के लिए जिस तरह गाँव के ही रकीब साई द्वारा आरोपी तस्लीम अंसारी के विरुद्ध प्रशासन से कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात कहकर सुर्खियों में आने लगा था आज उसे ही पंचायत समिति सदस्य ने दोमुहे घोषित कर दिया।

इस संवंध में पूछे जाने पर पंचायत समिति सदस्य पद्म लोचन महतो ने बताया कि गाँव मे जो घटना घटित हुई उसका जिम्मेदार गाँव के रकीब साई है। जो एक राशन डीलर भी है। वह दुमुहे इंसान की तरह पुलिस और पब्लिक के पास अलग अलग चेहरा से पेश आता है। श्रीमहतो ने यह भी कहा कि कुड़मी हिन्दू समाज में सभी परिश्रमी, शांति प्रिय तथा उदार प्रकृति के लोग होते है जिन्हें अपनी समुदाय के लोगों के साथ आकर दबंग दिखाकर कुड़मी हिन्दू समाज के भोले भाले लोगों को यही रकीब साई ने प्रताड़ित करने का काम करता है।

प्रशासन अगर निष्पक्ष जांच करें तो आरोपी तस्लीम अंसारी को भी साथ देकर कहीं न कहीं उकसाने वाला वही है एवं गाँव मे आगजनी घटना में पुलिस को झूठा सूचना देकर निर्दोषों पर मामला दर्ज करवाने वाले भी वही रकीब साई ही होगा।

सिर्फ यही नहीं गाँव में त्रिपक्षीय वार्ता में अपना सफाया देते हुए जिक्र किया कि आरोपी तस्लीम अंसारी गया जिला के रहनेवाले बाहरी व्यक्ति है वह हाटबाजार की सरकारी भूमि पर जबरन कब्जा कर घर बनाया उसे अत्याचारी और आचरणहीन कहकर पुलिस-पब्लिक के आगे अपना जघन्य करामात ढंकने की मंशा में कामयाब भले ही हुआ लेकिन इस घटना के पूर्व में भी गाँव मे हुई हत्या, अपहरण, धोखाधड़ी, हिंसा और झाडफ़ूंक करने की आड़ में महिला तस्करी जैसी कई छोटे बड़े घटनाओं की मास्टरमाइंड रहा रकीब साई।

उन्होंने पत्रकारों को यह भी बताया कि नीमडीह थाना में चाहे कोई भी थाना प्रभारी आए सबसे पहले वह उनके संपर्क में आकर अपना अपराध और गलतियों को ढंकने के लिए गाँव के किसी निर्दोष को फंसाकर उसपर पुलिस द्वारा बेवजह कार्रवाई कराकर वाहवाही लेता है तथा वह स्वयं को पुलिस की संरक्षण पाने की बात कहकर झिमड़ी ग्रामीणों को भी डराने की काम करता है।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि निष्पक्ष जांच हो तो झिमड़ी गाँव की घटना को सांप्रदायिक हिंसा का रूप देनेवाला भी रकीब साई ही होगा। वह जितना चाल चल रहा है चले लेकिन ग्रामीणों को अब उसपर भरोसा ऊब चुका है वह भरोसेमंद कभी नहीं हो सकता। वह गाँव की आवाज को दबाने के लिए एक जनप्रतिनिधि होते हुए भी उनपर झूठा मुकदमा दर्ज कराने की सिफारिश की वह जानता है कि पंचायत समिति सदस्य को रोकने से ही वह अपनी योजना में कामयाब होगा।

श्रीमहतो ने कहा कि लेकिन ऐसा कभी नहीं होने देंगे उसे ग्राम पंचायत के आम जनताओं ने इसीलिए मतदान किया कि उनके सुख और दुःख में उनके पास खड़ा रहूं। उन्होंने कहा कि उनके पंचायत की आधिकारिक क्षेत्र से चाहे कोई भी जनता किसी भी परिस्थिति में बुलाए वह जरूर आएगा। उन्होंने बताया कि उनका ऊपर भी कोई घटना हो तो उसका भी जिम्मेदार रकीब साई ही होगा।

इधर इस घटना पर कार्रवाई करते हुए गाँव के गैरेज मिस्त्री चित्त महतो को भी जैल भेज दिया गया, जबकि उसका माता नोमनी महतो ने बताई की उनकी पुत्र प्रतिदिन की तरह अपनी दुकान खोला और गाँव मे भीड़ से आवाज आने लगा तो वह अपनी गाँव की घटना को जानना चाहा और सिर्फ वह देखने के लिए गया फिर भी उसे पुलिस जेल भेज दिया। वहीं पंचायत समिति सदस्य पद्म लोचन महतो ने ग्रामीणों से शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अनुरोध किया तथा प्रशासन से अपील किया कि मामले की निष्पक्ष जाँच कर उचित कानूनी कार्रवाई अवश्य करें ताकि भविष्य में उनके क्षेत्र में ऐसी जघन्य घटनाओं को और कोई अंजाम देने की दुस्साहस न कर सके।

About Author