Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

पूर्व जिप सदस्य ओमप्रकाश लायक के तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाल बाल बचे पत्रकार

चांडिल : चांडिल पूर्वी भाग एक जिला परिषद सदस्य पिंकी लायक के पति सह पूर्व जिप सदस्य ओम प्रकाश लायक के हाईवा चालक द्वारा चांडिल थाना क्षेत्र के भुइंयाडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 33 से भुइंयाडीह की तरफ ग्रामीण सड़क की ओर तीव्र गति से घुमाने के कारण स्थानीय पत्रकार बेनुधर महतो स्वयं को हाईवा की चपेट से बचने के लिए अपने हीरो स्पलेंडर बाइक सड़क से बाहर कच्चे रास्ते पर मोड़ दिया। जिससे वे बाल बाल बचे लेकिन कच्ची सड़क पर गिर जाने से दांए पैर के घुटना एवं हाथ में हल्की चोटें लगी। ईश्वर की कृपा से जानलेवा दुर्घटना नहीं हुआ।

इस दौरान हाईवा चालक पत्रकार को ही धमकाते हुए कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाते हो। इस संबंध में बुधवार के सुबह फोन पर जब हाईवा मालिक ओम प्रकाश लायक से बात की गई तो वे भी अपने ड्राईवर की बातों को समर्थन करते हुए ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए पत्रकार को शराब पीकर वाहन चलाने का आरोप लगाया और इलाज के खर्च देने की बात कही। इससे प्रतीत होता है कि वे अपने हाईवा चालकों को तेज रफ्तार में वाहन चलाने की छूट दे रखी है। पूर्व जिप सदस्य राज्य के सत्तापक्ष पार्टी झामुमो के समर्थक है इसलिए राजनीतिक रसूख दिखाते हुए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ माने जाने वाले पत्रकार पर ही बेबुनियाद आरोप लगाकर स्वयं को बेदाग साबित करना चाहते हैं।

About Author