Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

राजनगर के प्रसिद्ध डाक्टर बी. मंडल का अपहरण और हत्या

राजनगर थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध डाक्टर बी. मंडल का अपरहण कर उनकी हत्या कर दी गई है। घटना गुरुवार सुबह की है। जानकारी के अनुसार ने डा. मंडल अपने पियालगोड़ा स्थित चैंबर से कार पर घर सिजूलता आ रहे थे। इस दौरान अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर उनका अपहरण कर लिया। अपराधकर्मियों ने उन्हें दूसरी कार में बैठा लिया। अपराधियों ने डाक्टर को कार से लेकर भागना शुरू किया।

इस दौरान जानमडीह पंचायत के सुफल भालकी में डाक्टर की हत्या कार में ही कर उनकी लाश जंगल में फेंक दी। डाक्टर का शव फेंक कर अपराधी कार से फरार होते वक्त कोवाली थाना क्षेत्र के देवली चौक में पुलिस के बैरिकेडिंग कर रोकने पर कार रुकी। कार से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। कोवाली थाना प्रभारी धनंजय पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं।

About Author