Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

गम्हरिया के लाल बिल्डिंग चौक के पास एलआईसी लाइव प्लस ब्रांच का उद्घाटन विधिवत रूप से आदित्यपुर शाखा प्रबंधक श्री विश्वरंजन कर ने फीता काटकर किया

सरायकेला:- रविवार को विकास अधिकारी राहुल कुमार के प्रयास से गम्हरिया के टाटा कंड्डा मेन रोड में लाल बिल्डिंग चौक के पास एलआईसी का लाइफ प्लस ऑफिस खुला।

मौके पर राहुल कुमार ने बताया कि इसका एकमात्र उद्देश्य है लोगों को अब बहुत ज्यादा दूरी तय करके एलआईसी के कार्यों को करने की जरूरत नहीं होगी स्थानीय लोगों के सारे कार्य इस ऑफिस में निपटाए जा सकते हैं अब गम्हरिया, आदित्यपुर, कंड्डा, सीनी, दुगनी इन सभी क्षेत्र के ग्राहकों को अब एलआईसी की सारी सुविधा यहां पर उपलब्ध होगी। लाइव प्लस ब्रांच का उद्घाटन पूरे विधिवत रूप से रविवार को स्थानीय आदित्यपुर शाखा के शाखा प्रबंधक श्री विश्व रंजन कर ने फीता काटकर किया |

मौके पर श्री विश्वरंजन कर ने कहा कि यह नया ब्रांच गम्हरिया एवं यहां के आसपास के लोगों के लिए एक वरदान साबित होगा जहां सारी सुविधा लोगों को बहुत ही स्मार्ट तरीके से मिलेगी |
मौके पर करीब 50 से 60 अभिकर्ता मौजूद थे |जिसमें पारस कुमार होता, शिवदास अवनी कुमार महतो, रंगीलाल दास संदीप कुमार लाल, दीपक कुमार गुप्ता, मनोज कुमार, पूजा कुमारी, पूनम कुमारी, राजा नागमोदक स्वप्न कुमार मंडल, पूजा रानी महतो, सुरेंद्र कुमार सिंह आदि अभिकर्ता मौजूद थे।

About Author