Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सड़क दुर्घटनाओं को आमंत्रित करते मुख्य सड़क के गड्ढे बरसात में होने लगे और खतरनाक

सरायकेला-खरसावां, 24 अगस्त 2026, सोमवार(भाग्य सागर):

सरायकेला जिला मुख्यालय से जमशेदपुर एवं चाईबासा आवागमन की मुख्य सड़क पर लम्बे समय से बने छोटे छोटे गड्ढे भी आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटना का एक मुख्य कारण बताया जाता है. उक्त सड़क पर चलने वाले राहगीरों, साइकिल एवं बाईक चलाने वालों सहित छोटे बड़े वाहन चालकों का कहना है कि बरसात के साथ ये गड्ढे बड़े होते जा रहे हैं तथा जलभराव भी होने लगा है.
सड़क के गड्ढों से बचने के लिए तेज रफ़्तार वाहन अचानक दाएं या बाएं वाहनों को घुमा लेते हैं, जिसके कारण सामने से आ रहे अन्य वाहन या बाइक चालक को अपना संतुलन बनाए रखना कठिन हो जाता है. यह समस्या दिन की अपेक्षा रात को अधिक बढ़ जाती है.
इन दिनों बरसात के समय य़ह समस्या और बढ़ती जा रहीं है. एक और जहां जल जमाव से गड्ढे बड़े होने लगे हैं. वहीँ दूसरी ओर बरसात का पानी जब तक गड्ढों में भरे रहते हैं, बाइक एवं छोटे वाहन चालक धोखे से समतल सड़क समझ कर अपना संतुलन बिगाड़ कर दुर्घटनाग्रस्त होने लगे हैं.
सड़क सुरक्षा समिति की सभी बैठकों में उपायुक्त द्वारा सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों एवं संस्था के प्रतिनिधियों को सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु हर कारगर कदम उठाने के दिशा निर्देश दिए जाते रहे हैं, जिसमें आवश्यकता अनुसार मरम्मत कार्य का भी निर्देश रहता है. इसके बावजूद सड़क की य़ह दुर्दशा यथावत रहना तथा सम्बन्धित विभाग का मौन आम लोगों की समझ से परे है.

About Author

Leave a Reply