Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सांसद जोबा मांझी पहुंची राजमहल, सांसद विजय हांसदा की धर्मपत्नी कैथरीन हेंब्रम के अंतिम संस्कार में हुई शामिल, की श्रद्धांजलि अर्पित

चाईबासा। राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा की धर्मपत्नी कैथरीन हेम्ब्रम के निधन की खबर मिलने पर रविवार को सांसद जोबा माझी राजमहल पहुंच श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन समीर बड़ी संख्या में झामुमो के नेता और कार्यकर्ताओं ने अंतिम संस्कार में शामिल हुए और श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद ने कहा दुखद खबर से स्तब्ध हूं।

उन्होंने श्रीमती कैथरीन के इतने कम समय में चले जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया और इसे झामुमो परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने राजमहल सांसद से मिलकर ढांढ़स बंधाया। कहाईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और इस विकट घड़ी में परिवारजनों को दुःख सहने की शक्ति दें। मालूम हो कि रविवार को सांसद का मनोहरपुर दौरा निर्धारित था। लेकिन सांसद विजय हांसदा की धर्मपत्नी के निधन की खबर पाकर उन्होंने सारे कार्यक्रम रद्द कर राजमहल रवाना हो गई।

About Author