Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

नए सीओ कमल किशोर ने ग्रहण किया पदभार,कहा दलालों से मुक्त होगा अंचल कार्यालय

आदित्यपुर : नव नियुक्त सीओ कमल किशोर ने सोमवार को निवर्तमान सीओ गिरेन्द्र टूटी से पदभार ग्रहण कर लिया. बता दें कि बीते 23 फरवरी को दोनों सीओ का तबादला हुआ था. कमल किशोर इससे पूर्व कोडरमा सदर सीओ के पद पर पदस्थापित थे. वहीं उनका स्थान अब गिरेन्द्र टूटी लेंगे.।

श्री टूटी को आनन-फानन में हटाया गया है. वे महज तीन महीने ही यहां सेवा दे सके. इधर पदभार ग्रहण करते ही कमल किशोर ने अपना विजन साफ करते हुए कहा कि अंचल कार्यालय में दलाली प्रथा पर अंकुश लगाना और सरकारी जमीनो की खरीद-बिक्री परवअंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता रहेगी. उन्होंने कहा कि अंचल कार्यालय आने वालों के साथ किसी तरह का भेदभाव न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा.

About Author