Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह, खरसावां में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिक्षकों ने कराया योगाभ्यास

* अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 *

उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह, खरसावां के प्रांगण में 21 जून 2024 को योग दिवस मनाया गया। इसका शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खरसवां के विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने योग दिवस के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार रूप से जानकारी दिया।

योग दिवस के अवसर पर विद्यालय में योग शिक्षकों ने योगाभ्यास कराया जिसने मुख्य रूप से योग शिक्षक अंबुज महतो एवं योग शिक्षिका आरती महतो का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि श्री अनूप कुमार सिंह देव, बुरुडीह ग्राम पंचायत के मुखिया श्रीमती रूईबारी माझी एवं विद्यालय के प्रभारी श्री धर्मेंद्र महतो जी ने योग और योग से होने वाले लाभ को विद्यालय के बच्चों को बताया।

योग दिवस के अवसर पर विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिका मो. नसीमुद्दीन, प्रशांत कुमार प्रधान, तुषार क्रांति महतो प्रदीप कुमार महतो, मनोज पांडे ब्रजकिशोर बेदिया, लवली कुमारी, स्वागता सिंह, अनीशा लकड़ा, छंदा रानी माजि, मौसमी दास, संध्या प्रधान और विद्यालय के लिपिक नीलमोहन महतो भी मौजूद थे।

About Author