Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में उपायुक्त ने किया वृक्षारोपण

जलवायु परिवर्तन से होने वाले दुष्प्रभाव से बचने हेतु वृक्षारोपण आवश्यक- उपायुक्त

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला दण्डाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला, उप-विकास आयुक्त श्री प्रभात कुमार बरदियार एवं प्रशिक्षु आई.ए.एस श्री कुमार रजत (सहायक दण्डाधिकारी एवं सहायक समाहर्ता-सरायकेला खरसावां) के द्वारा संयुक्त रुप से समाहरणालय भवन परिसर में वृक्षारोपण किया गया। उपायुक्त के निदेशानुसार सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य विभाग के वरीय पदाधिकारीयों के द्वारा कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

इस दौरान उपायुक्त ने समस्त जिलेवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी वही इस मौक़े पर सभी को अपने घर एवं अपने आस-पास के क्षेत्र में वृक्षारोपण करने का अपील किया। उपायुक्त ने कहा वृक्षारोपण सिर्फ दिवस पर ही नहीं हमें हर समय करना है ताकि जलवायु में हो रहे परिवर्तन के दुष्प्रभाव को रोका जा सके, उससे बचा जा सकें।

मौक़े पर जिला भु-अर्जन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।

About Author