Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

RIMS के मेडिसिन ICU से पाकुड़ का कैदी फरार, सुरक्षा में तैनात होमगार्ड जवानों से पूछताछ शुरू

रांची स्थित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) के मेडिसिन आईसीयू (Medicine ICU) से इलाज कराने लाया गया पाकुड़ जिले का एक बंदी तड़के चकमा देकर फरार हो गया। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। कैदी के अचानक गायब होने की सूचना से अस्पताल परिसर और सुरक्षा अमले में हड़कंप मच गया है।

1. पेशाब के बहाने भागा कैदी

मिली जानकारी के अनुसार, पाकुड़ जेल से इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया कैदी तड़के लगभग 4 बजे शौच/पेशाब करने का बहाना बनाकर सुरक्षाकर्मियों को चकमा देते हुए रफूचक्कर हो गया। जिस वक्त यह वारदात हुई, उस समय आईसीयू के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के लिए जवान तैनात थे, लेकिन कैदी मौका पाते ही वहां से निकल भागा।

2. पुलिस प्रशासन को दी गई सूचना

कैदी के भागने की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस और रिम्स प्रशासन तुरंत हरकत में आ गए। घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दे दी गई है। रिम्स प्रबंधन ने लापरवाही के बिंदु पर सुरक्षा में तैनात होमगार्ड के जवानों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस और अस्पताल प्रशासन सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ फरार बंदी की तलाश में जुट गए हैं।

About Author

Leave a Reply