Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

खरसावां के भुईयां जाति के लोगों ने जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण बैठक कर किया वोट वहिष्कार करने की घोषणा

खरसावां के गोंडामारा-सामुरसाही के भुईयां जाति के लोगों का खतियानी विसंगती के कारण जाति प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है।ग्रामीणों ने बैठक कर लोकसभा चुनाव-2024 का बहिष्कार करने की घोषणा की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के भुईयां समाज के लोगों का अनुसूचित जाति (एससी) में जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण उन्होंने यह निर्णय लिया है।

इसको लेकर गोंडामारा के ग्राम प्रधान राजकुमार नायक की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अधिकांश भुईयां समुदाय के लोग रहते है। खतियानी विसंगती के कारण गोंडामारा व सामुरसाही गांव के भुईयां जाति के लोगों के खतियान के जाति कॉलम में विसंगती होने के कारण गांव के भुईयां समाज के लोगों को अनुसूचित जाति (एससी) का जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से लेकर सरकारी नियोजन (नौकरी) में भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस कारण भुईयां समाज के बड़ी संख्या में युवा पढाई छोड़ कर रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों में पलायन कर जा रहे है।

इस पर ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इस जाति विसंगती का सुधार नहीं करने की स्थिति में गांव के लोग लोस चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इस बैठक में मुख्य रुप से ब्रह्मानंद नायक, यादव नायक, शत्रुघ्न नायक, भागीरथी नायक, दिलीप नायक, सुभाष नायक, मुरली नायक, कार्तिक नायक, अहिल्या नायक, सुशीला नायक, ममता नायक, संपा नायक, सुभद्रा नायक, सुनिता नायक, फुलमनी नायक आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

About Author