Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड से संबंधित स्थिति और सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड-19 की स्थिति और जन स्वास्थ्य क्षेत्र की तैयारियों पर बुधवार (22 मार्च) को उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, स्वास्थ्य राज्यमंत्री भारती प्रवीन पवार, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, आईसीएमआर के राजीव बहल, नीति आयोग से वीके पॉल, गृह सचिव अजय भल्ला, पीएमओ के अधिकारीऔर अन्य मौजूद रहे.

देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. बुधवार की सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 1134 नए मामलों की पुष्टि हुई है. इसके बाद एक्टिव मामलों की संख्या 7026 हो गई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोविड-19 के 4 करोड़ 46 लाख 98 हजार 118 मामले दर्ज किए जा चुके हैं. बीते दिन मंगलवार (21 मार्च) को दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ और दक्षिण राज्य केरल में कोरोना महामारी की वजह से एक-एक मरीज की मौत हुई. इसके बाद अब तक कोविड से मरने वालों की संख्या 5 लाख 30 हजार 813 पर पहुंच गई.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, डेली पॉजिटिव रेट इस समय 1.09 फीसदी तो वीकली पॉजिटिव रेट 0.98 प्रतिशत है. कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.79 फीसदी पहुंच गया है. जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है. वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है. मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.65 करोड़ खुराक दी जा चुकी है.

About Author