सरायकेला-खरसवाँ जिला हो गये 24 वर्ष के, डीसी एसपी ने महापुरुषों की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण…

SERAIKELLA : सरायकेला-खरसावां जिला की स्थापना दिवस बुधबार को मनाया गया। यह 24 वां स्थापना दिवस के अवसर पर उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत तथा अन्य वरीय पदाधिकारियों के द्वारा समाहरणालय भवन, बिरसा चौक एवं सिद्धू कान्हू पार्क समेत विभिन्न स्थलों पर स्थापित झारखण्ड के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।
