Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सरायकेला,सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय की बहनों ने पुलिस कर्मियों को बाँधी राखी

सरायकेला-खरसावां, 28 अगस्त 2026, शुक्रवार (भाग्य सागर)

रक्षाबंधन के पावन एवं पवित्र अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला की बहनों ने भारतीय संस्कृति, भाई-बहन के पवित्र प्रेम, सम्मान एवं सामाजिक समरसता का सुंदर संदेश प्रस्तुत किया। विद्यालय की बहनें सरायकेला थाना में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों की कलाई पर प्रेमपूर्वक रक्षा सूत्र बाँधा और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है, जो भाई-बहन के स्नेह, विश्वास, प्रेम और एक-दूसरे की रक्षा के संकल्प का प्रतीक माना जाता है। इसी भावना को व्यापक रूप प्रदान करते हुए सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला की बहनों ने समाज की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के लिए दिन-रात अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले पुलिस कर्मियों को राखी बाँधकर उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

बहनों ने पुलिस कर्मियों को राखी बाँधते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं सुरक्षित जीवन की मंगलकामना की। पुलिस कर्मियों ने भी बहनों के इस आत्मीय भाव की सराहना करते हुए उन्हें स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

इस कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय के उप प्राचार्य तुषार कांत पति, शालिनी दीदी एवं रोज़ दीदी तथा विद्यालय के आचार्य रंजन आचार्य, अनंत दूबे आचार्य एवं अनुप आचार्य भी उपस्थिति रहे।
सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन के पावन अवसर पर इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को समाज तक पहुँचाने का प्रयास करता रहा है। सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला का उद्देश्य केवल भैया-बहनों को शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि उनमें भारतीय संस्कृति, परंपरा, सेवा भावना, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्रप्रेम जैसे जीवन-मूल्यों का विकास करना भी है।

About Author

Leave a Reply