Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

वरिया वेतनमान की मांग को लेकर माध्यमिक शिक्षकों ने डीईओ एवं डीडीसी को सौंपा ज्ञापन।

सरायकेला। 2010 बैच के माध्यमिक शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त को संयुक्त हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा। मांग के संबंध में बताया गया कि 2010 बैच के माध्यमिक शिक्षक सरायकेला-खरसावां जिला के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत हैं जो 12 वर्ष की अखंड सेवा पूर्ण कर चुके हैं। उन्हें झारखंड सरकार के सेवा शर्त नियमावली के अनुसार वरीय वेतनमान देने का प्रावधान है। इस प्रावधान के अनुसार सभी शिक्षक एवं शिक्षिका जिन्होंने अहर्ता पूरी कर ली है उन्हें एक वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ एवं अगले ग्रेड पे में बढ़ोतरी प्रोन्नति देने की व्यवस्था है। बताया गया कि 2010 बैच के उक्त शिक्षक वर्ष 2022 में ही 12 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके हैं परंतु अभी तक लाभ से वंचित हैं। इसलिए जिले के 2010 बैच के सभी शिक्षकों ने संयुक्त हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त को सौंपा तथा जल्द से जल्द लाभ देने का आग्रह किया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा ने सभी शिक्षकों को आश्वस्त किया कि जल्द ही उनको यह लाभ प्रदान किया जाएगा। साथ ही उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई ने इस विषय पर डीईओ से बात कर आगे की कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर 2010 बैच के माध्यमिक शिक्षकों में नारायण कुमार, प्रवीण कुमार रथ, श्रीमती मीनाक्षी रजक, जितेंद्र सिंह, तपन बनर्जी, टिंकू रजक, सुब्रत अधिकारी, श्रीमती उषा महतो, श्रीमती निकुंज निराली परती और श्रीमती अंकिता कुमारी उपस्थित रहे।

About Author