Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सरायकेला चैम्बर ने बिष्टुपुर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की, राज्यपाल से त्वरित जांच व कार्रवाई की मांग

सरायकेला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के प्रतिष्ठान में प्रेस वार्ता करते हुए सरायकेला खरसावां जिला के चेंबर अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों पर जेएनएसी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा अतिक्रमण हटाने के दौरान किये गये बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की इस प्रकार की कार्रवाई किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं। उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज में राहगीरों को भी नहीं बख्शा गया. चैम्बर कड़े शब्दों में इस बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज की निंदा करता है और इसका पुरजोर विरोध करता है।

महासचिव मनोज कुमार चौधरी ने महामहिम राज्यपाल से मांग की कि इस घटना की त्वरित जांच करते हुए इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कहा कि व्यापारी राष्ट्र एवं राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए ईमानदारी पूर्वक करों का भुगतान कर अपना व्यापार करते हैं और उनके खिलाफ इस तरह की कार्रवाई अत्यंत ही निंदनीय है।

चैम्बर अतिक्रमण का संरक्षक नहीं है. लेकिन अगर प्रशासन को अति आवश्यक लग रहा था तो पहले दुकानदारों को नोटिस जारी किया जाना चाहिए था और माईक के द्वारा एनांउस कर व्यापारियों को अपने सामानों को हटाने के लिये समय दिया जाना चाहिए था. लेकिन ऐसे किसी भी कार्य को किये बगैर सीधे अतिक्रमण हटाना और अपने सामानों की रक्षा के लिये आगे आये दुकान मालिकों पर लाठीचार्ज करना यह एक पूर्व नियोजित मंशा को जाहिर करता है, चैम्बर इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा
चैम्बर के सचिव आकाश अग्रवाल इसे दुर्भावना से ग्रसित सोची समझी रणनीति के तहत की गई कार्रवाई बताया उन्होंने जेएनएसी अधिकारियों से सवाल करते हुए कहा कि प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण के लिए दोतरफा रवैया अपनाया जाना कहां तक सही है। प्रेस वार्ता में चेंबर के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल महासचिव मनोज कुमार चौधरी सचिव आकाश अग्रवाल उपस्थित थे।

About Author