Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सरायकेला :कोविड-19 की गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत 83 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई

सरायकेला, सरायकेला सदर अस्पताल में गुरुवार को कोविड-19 की गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत 83 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। जबकि सीनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित एएनसी जांच शिविर में 60 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ नकुल प्रसाद चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत जिले के सदर अस्पताल समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हर महीने एएनसी जांच शिविर आयोजित कर गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की जाती है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान गर्भवती महिलाओं के हिमोग्लोबिन, रक्त चाप एवं खून आदि कई तरह की आवश्यक जांच कर गर्भवती महिलाओं को गर्भ के दौरान खानपान एवं बरतने वाली सावधानियों की जानकारी दी जाती है। डॉ चौधरी ने बताया कि
सदर अस्पताल में जांच के दौरान गर्भ संबंधी किसी तरह की समस्याओं पर अल्ट्रासाउंड किया जाता है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को सरायकेला सदर अस्पताल में आयोजित मार्च महीने के एएनसी जांच शिविर में कुल 83 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। जिसमें से सात गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया गया। उन्होंने बताया कि कोविड-19 जांच के बाद ही महिलाओं की एएनसी जांच की गई। सदर अस्पताल में डॉ निमन राशि टोपनो ने मेडिकल टीम के साथ प्रसव पूर्व जांच का संचालन किया। इधर सीनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को को आयोजित मार्च महीने के एएनसी जांच शिविर में डॉ कुमारी माधुरी ने संगीता सुंडी, मंजुला मिंज एवं अन्य सहयोगी मेडिकल टीम के साथ कोविड-19 के गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए 60 महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की। इस मौके पर गर्भवती महिलाओं की कोविड-19 की भी जांच की गई। जांच के उपरांत गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई। डॉ चौधरी ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को अपील करते हुए कहा कि नियमित रूप से स्वास्थ्य केंद्र में जाकर प्रसव पूर्व जांच करालें और निश्चित रूप से संस्थागत प्रसव कराएं।

About Author