Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सरायकेला: जगन्नाथपुर में सोलह प्रहर अखंड राधा गोविन्द युगल नामयज्ञ संकीर्तन धुलौट के साथ हुआ सम्पन्न

सरायकेला प्रखण्ड अन्तर्गत जगन्नाथपुर गाँव स्थित हरि मन्दिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोलह प्रहर दिन-रात लगातार राधा गोविन्द अखण्ड युगल नामयज्ञ संकीर्तन शनिवार को धुलौट के साथ सम्पन्न हुआ! उक्त अखंड युगल नाम संकीर्तन का आयोजन आदर्श युवा क्लब जगन्नाथपुर के तत्वावधान में किया गया!


*योगदान दिए संकीर्तन मंडली* संकीर्तन में श्री श्री राधा कृष्ण मंडली कटुवां ,चक्रधरपुर श्री श्री राधाकृष्ण संप्रदाय रिमराडीह, पश्चिम बंगाल, श्री कालीचरण महतो डूंगरीडीह ,रांची झारखंड ,श्री श्री राधाकृष्ण महिला संप्रदाय, दूगुनी ,सरायकेला , श्री गणेश चंद्र प्रधान संकीर्तन मंडली बाघरायडीह, श्री मन्टू महतो संप्रदाय व जगन्नाथपुर की कीर्तन संप्रदाय अपने सुरेली अंदाज में मंदिर परिसर को सुर ताल खापा और ढोल वाद्य यंत्रों के सहारे मंत्र मुक्त करते हुए हरि नाम जाप संकीर्तन करते हुए समा बांधा। उक्त संकीर्तन से पुरा गाँव राधा गोविन्द के नाम से गुन्जता रहा, जिससे लोग हरि भक्ति में लीन हो गए! इससे पुरे गाँव में भक्तिमय का माहौल बना रहा ! *संकीर्तन देखने पहुंचे* संकीर्तन देखने के लिए सांसद अर्जुन मुण्डा की धर्मपत्नी श्रीमती मीरा मुंडा अपने दल बल के साथ उपस्थित होकर क्षेत्र की खुशहाली के लिए मंदिर परिसर पर माथा टेका एवं समस्त ग्रामीणों से मुलाकात करते हुए इस प्रकार के आयोजन की सराहना की । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे । मुख्य रूप से सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष विजय महतो जी, पूर्व जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव जी,रामानाथ महतो, जगत किशोर प्रधान, अश्वनी सिंहदेव उपस्थित थे। जिला परिषद सदस्य श्रीमती लक्ष्मी देवी सरदार ,विधायक प्रतिनिधि मंगीलाल महतो,मुरुप पंचायत के मुखिया तापस महतो, पंचायत समिति सदस्य श्रीमती अनिता प्रधान, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर महालिमोरुप के प्रधानाचार्य जयचंद प्रधान,एल आई सी एडवाइजर हेमसागर प्रधान, गोपीनाथ प्रधान,धर्मेन्द्र प्रधान, ग्राम प्रधान अर्जून प्रधान, समेत सरायकेला खरसावां व आसपास जिले के गाँव के लोगों की भीड़ उमड़ी! संकीर्तन के दौरान समस्त श्रद्धालुओं व अतिथियों के लिए भंडारा का आयोजन किया गया था । इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख शांति व वैभव के लिए हरि मंदिर में स्थापित राधाकृष्ण मुर्ति की पुजा अर्चना की! पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। *भंडारा में लगा तांता* इस अवसर पर कमेटि द्वारा भंडारा का आयोजन कर श्रद्धालुओं को भोजन कराया गया। भंडारा में भीड की वजह से तांता लगा रहा। उक्त संकीर्तन को सफल बनाने में श्री श्री संकीर्तन समिति जगन्नाथपुर के बिष्णु प्रधान, आदिश्वर प्रधान, जवाहरलाल प्रधान, जसवंत प्रधान ,जितेंद्र प्रधान, जगन्नाथ प्रधान, रामकुमार ग्वाला ,सहदेव सरदार, दामोदर प्रधान के साथ साथ आदर्श युवा क्लब के सभी पदाधिकारी व सदस अहम योगदान दिया।संकीर्तन के सफल आयोजन हेतु राजेंद्र प्रधान ,रघुनाथ, देवीदत्त प्रधान, सत्यवान प्रधान मुकेश प्रधान, दीपक प्रधान, बुलबुल प्रधान ,गोविंद प्रधान ,रासू प्रधान , कुँवर प्रधान, अजीत प्रधान, विवेकानंद प्रधान समेत गाँव के सभी लोगों का सहयोग सराहनीय रहा!

About Author