8 अक्टूबर को रांची आएंगे शिवराज सिंह चौहान, जानें वजह

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 8 अक्टूबर को झारखंड की राजधानी रांची के दौरे पर रहेंगे। अपने इस प्रवास के दौरान वे भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के अंतर्गत आने वाले भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान (IIHB) में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का करेंगे उद्घाटन
रांची प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान IIHB परिसर में बने नए प्रशासनिक भवन (Administrative Building) का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इस सरकारी कार्यक्रम के साथ-साथ उनका भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं और राजनीतिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने का भी कार्यक्रम तय है।


