Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

अचानक एक दूसरे के आमने-सामने आ गई यात्री और मालगाड़ी ट्रेन, चालक की सूझबूझ से बडा हादसा टला, पढ़े पूरी खबर…

चक्रधरपुर: गुरुवार को दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल में अचानक एक यात्री और मालगाड़ी ट्रेन की आमने-सामने आ गई। ऐन वक्त पर चालक की सूझबूझ ने होते-होते एक बड़े हादसे को टाल दिया। घटना चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनी और वीरबांस रेलवे स्टेशन के बीच का है।

इस संबंध में कोई भी अधिकारी बोलने के लिए तैयार नहीं। कुछ जानकार बताते हैं कि Auto Signal System होने के कारण ऐसा हुआ है। पूरे मामले की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी। बताया जाता है कि ट्रेन संख्या 22861 हावड़ा तितलागढ़ कांताबाजी इस्पात एक्सप्रेस और एक माल गाड़ी ट्रेन आमने-सामने हो गई। अचानक दोनों ट्रेन के चालक आमने-सामने ट्रेन देखकर एक दूसरे से संपर्क कर ब्रेक लगा दिया।

Ispat Express का अचानक ब्रेक लगने से ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के बीच अपरा-तफरी मच गई। जब ट्रेन का ब्रेक लगा, तभी इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन की रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटा थी। यह ट्रेन टाटानगर से चक्रधरपुर की ओर आ रही थी।

About Author