Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम की जिलेवासियों से अपील- राशन की कालाबाजारी, कम मात्रा में देना, गुणवत्ता में कमी आदि दिखे तो करें शिकायत, तत्काल होगी कार्रवाई

▪️उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम की जिलेवासियों से अपील- राशन की कालाबाजारी, कम मात्रा में देना, गुणवत्ता में कमी आदि दिखे तो करें शिकायत, तत्काल होगी कार्रवाई*
—————————–

पूर्वी सिंहभूम जिले की उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव द्वारा जिलावासियों से निवेदन किया गया है कि आपके किसी भी जनवितरण प्रणाली दुकान संबंधी शिकायत हो जैसे अनाज कम देना, कई बार अंगूठे का निशान लेना, स्टॉक कम लाना, दुकान बंद पाया जाना, नियमित रूप से दुकान नहीं खोलना, अनाज की गुणवत्ता में कमी होना, आम जनता के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत, पीडीएस संचालक ने अपने पास लाभुक का राशन कार्ड रख लिया हो या कालाबाजारी की आशंका है तो तत्काल प्रशासन को इसकी शिकायत कर सकते हैं ताकि पीडीएस दुकान के निरीक्षण के दौरान इसकी जांच की जाए तथा जांचोपरांत शिकायत सही पाई जाती है तो कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी । उपायुक्त ने अपील किया कि उक्त की सूचना सबसे पहले अपने प्रखंड विकास पदाधिकारी को दें या जिला आपूर्ति पदाधिकारी से भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं ।

*उपायुक्त के नेतृत्व में जिले के सभी प्रखंडों में जन वितरण प्रणाली दुकानों का किया जा रहा औचक जांच*

About Author