Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

“एक पेड़ मां के नाम” के तहत प्रथम चरण में 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य – उदय सिंहदेव

एक पेड़ मां के नाम” निमित्त वर्चुअल बैठक जिला अध्यक्ष श्री उदय सिंहदेव जी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला के सभी मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया बैठक में निम्नलिखित निर्णय लिया गया है।सरायकेला खरसावां जिले में भाजपा द्वारा विभिन्न मंडलों के माध्यम से 5000 पौधे लगाने का निर्णय।

प्रत्येक मंडल को आवश्यकता अनुसार पौधे जिला कार्यालय से रविवार को दिए जाएंगे।एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम प्रत्येक मंडल के बुथ स्तर तक करना है। पेड़ को अपनी मां के साथ लगाते हुए सेल्फी लेनी है और उसको सरल ऐप और सोशल मीडिया अखबारों में प्रचारित करना है।सोमवार/मंगलवार को सभी मंडलों में पौधारोपण कार्यक्रम स्पेशल ड्राइव चलेगा।मंडल अध्यक्षों से आग्रह की आपके मंडल में सोमवार/मंगलवार को पौधारोपण हेतु चिन्हित स्थान, दिन और समय जिला में उपलब्ध कराना है।

सोमवार प्रात 10:00 बजे जिला अध्यक्ष द्वारा जिला कार्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम किया जाएगा।जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश के निर्देशानुसार कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी जिला कार्य समिति मंच मोर्चा के अध्यक्ष एवं उनकी टीम एवं सभी कार्यकर्ता योगदान देगेंबैठक में कार्यक्रम के जिला संयोजक मनोज कुमार चौधरी सहसंयोजक अमित केसरी, युधिष्ठिर महतो एवं सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष शामिल हुए।

About Author