प्रार्थियों की किस्मत हुआ ईवीएम में कैद, देर शाम कड़ी सुरक्षा के साथ स्ट्रांग रूम भेजे गए ईवीएम……

ईवीएम तथा अन्य मतदान सामग्रियों की प्रशासन द्वारा जाँच के बाद स्ट्रांग रूम भेजने के दौरान ।

Seraikella : राज्य में विधानसभा आम चुनाव 2024 की प्रथम चरण की मतदान बुधवार को शांति पूर्ण संपन्न हुआ। वहीं मतदान से पहले से मत गणना तक प्रशासन की एक तरफ अपने अपने आधिकारिक क्षेत्र में पैनी नजर रखना पड़ रहा है ताकि क्षेत्र में विधि व्यवस्था शांति बना रहे और दूसरी तरफ विभागीय काम काज की भार भी सम्भलना पड़ रहा है। ऐसे ही सरायकेला जिला में भी चुनाव शांति पूर्ण हुआ एवं चाण्डिल, ईचागढ़, कुकड़ू एवं नीमडीह प्रखण्ड क्षेत्र की मतदान केंद्रों से ईवीएम समेत अन्य मतदान सामग्रियों को प्रशासन सुरक्षित रूप से स्ट्रांग रूम भेजा, जो की अधिकतर वाहन चौका थाना क्षेत्र होकर गुजरते हुए देखा गया। जहाँ उक्त क्षेत्र में स्थित चौका मोड़ ओवरब्रिज के नीचे प्रशासन की दल तैनात थे जो देर शाम तक सभी वाहनों की जाँच कर ईवीएम समेत अन्य मतदान सामग्रियों तथा मतदान कर्मियों की जाँच कर कड़ी सुरक्षा के साथ सरायकेला स्ट्रांग रूम में भेजा गया।
