Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जिला निर्वाचन पदाधिकारी की उपस्थिति में हुई मतगणना को लेकर प्रथम रेंडमाइजेशन

जिला प्रशासन ने 09-जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र की मतगणना को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। समाहरणालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल की मौजूदगी में मतगणना हेतु अधिकारियों व कर्मियों का प्रथम रेंडमाइजेशन का कार्य संपन्न हुआ। नियमानुसार रेंडमाइजेशन का कार्य पूरा करवाते हुए लिस्ट को लॉक कर दिया गया । मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, पीडी आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी उपस्थित थे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रूप से संपन्न होने के बाद को-ऑपरेटिव कॉलेज में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों को स्ट्रांग रूम में रखा गया है। 4 जून को मतगणना का कार्य संपन्न होगा।

मतगणना के लिए जिन अधिकारियों को ड्यूटी लगाई गई है उनका चुनाव आयोग के निर्देशानुसार प्रथम रेंडमाइजेशन का कार्य किया गया है। अभी दो रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया और होंगी। पहला रेंडमाइजेशन पूल के अनुसार हुआ, दूसरा विधानसभा के अनुसार किया जाएगा तथा आखिरी रेंडमाइजेशन टेबल के अनुसार होना है। सुबह आठ बजे मतगणना का कार्य शुरू हो जाएगा ।

About Author