Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में पानी की समस्या ले चुकी है विकराल रूप

जमशेदपुर के बागबेड़ा घागीडीह जोगी मैदान, कॉल बस्ती नियर शिव मंदिर ,हरहरगुटू, इन दिनो पानी की समस्या विकराल रूप हो चुकी है यह समस्या लगभग 10 से 15 वर्षों की है मगर कोई सुध लेने वाला नहीं बस्ती के लोगो का कहना है कि वह अपने सारे काम धाम छोड़कर पहले पानी का इंतजाम करते हैं ताकि उनकी प्यास बुझ सके। बच्चे स्कूल नहीं जा सकते हैं क्योंकि वह भी पानी भरते नजर आ रहे हैं क्या बच्चे क्या बूढ़े क्या जवान है सभी लाइन लगाकर पानी लेते नजर आएंगे।

इन दिनों जलस्तर काफी नीचे जा चुका है क्षेत्र की जितने भी चापकल है वह सूख चुके हैं यहां लोग सुबह से ही बाल्टी गैलन लेकर सभी लाइन लगा देते हैं उनके इस समस्या को देखते हुए पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह जी ने संभाला मोर्चा अपने निजी टैंकर से इस क्षेत्र में लगातार 10 से 15 वर्षों से पानी की आपूर्ति करते आ रहे हैं इनके सेवा को देखते हुए जिले के पुलिस कप्तान ने पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह जी को जल पुरुष से नवाजीत किया था लोगों का कहना है कि राजकुमार सिंह जी अगर पानी की टैंकर नहीं भेजेंगे तो वहां लोगों को पानी ही नहीं मिलेगा लोगों ने पूर्व जिला परिषद राजकुमार सिंह को आभार जताया।

About Author