Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

गायत्री परिवार के युवाओं ने जन्माष्टमी पर किया पौधारोपण

जमशेदपुर । गायत्री परिवार टाटानगर का युवा प्रकोष्ठ नवयुगदल और प्रज्ञा महिला मंडल ये युवा साथियों ने पटमदा से 30 km दुर राधा कृष्ण मंदिर (बामु साधु आश्रम) के परिसर में 301 पौधों का रोपण किया ।

इसके साथ ही स्थानीय विद्यालय के बच्चों के बिच गायत्री मंत्र लेखन पुस्तिका के साथ कॉपी पेंसिल का वितरण किया गया । इस अवसर पर पुरुलिया शक्तिपीठ के ट्रस्टी बहन गायत्री सिंघानिया मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए । टाटानगर महिला मंडल के बहन रेखा शर्मा और मंजू मोदी अपने 20 बहनों के साथ इस आयोजन में संमिलित हुए । सारा पौधा भगेरिया फाउंडेशन के संचालक श्री प्रमोद जी के तरफ से प्राप्त हुए ।

सारे पौधों के देख भाल के लिए ग्राम के स्थानीय युवाओं का एक मंडल, नवयुगदल का गठन किया गया । इस मंडल का संचालक श्री अजय महतो और सह संचालक श्री बलराम महतो जी को बनाया गया । इस अवसर पर प्रान्तीय युवा प्रकोष्ठ झारखण्ड के समन्वयक श्री संतोष कुमार राय अपने नवयुगदल के युवा साथियों के साथ भाग ले कर स्थानीय युवा मंडल का मनोबल बढ़ाया ।

About Author