Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

खरसावां में पीएम विश्वकर्मा योजना के बुनियादी प्रशिक्षण में गड़बडी, लाभार्थियों को 15 हजार के आर्थिक सहायता के नाम पर दिया जा रहा है घटिया क्वालिटी का टूलकिट

खरसावां के आकर्षिणी गेस्ट हाउस परिसर में श्री टेक्नोलॉजी इंडिया एलएलपी के द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत कुम्हार, टोकरी, राजमिस्त्री तथा नाईयों के आदि लाभार्थियों को दिये जाने वाले पांच से सात दिनों का बुनियादी प्रशिक्षण में भारी गड़बडी की जा रही है। सरकार की तरफ से 18 क्षेत्र में काम कर रहे शिल्पकार वह कारीगरों को बिल्कुल मुफ्त में टूलकिट वाउचर या टूलकिट को खरीदने के लिए 15000 की आर्थिक सहायता का लाभ देने का प्रवाधान है।

यह सहायता राशि उन सभी शिल्पकारों के बैंक अकाउंट में सीधे ट्रांसफर किया जाना है। लेकिन खरसावां में श्री टेक्नोलॉजी इंडिया एलएलपी के द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को सहायता राशि उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर नही कर उन्हे घटिया क्वालिटी का टूलकिट दिया जा रहा है। लाभार्थियों का आरोप है 15 हजार के बदले 2 से 3 हजार का टूलकिट दिया जा रहा है। जिसकी क्वालिटी अत्यत खराब है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में भारी गडबडी है। वही बुनियादी प्रशिक्षण के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रहा है। लाभार्थियों को प्रशिक्षण के दौरान खाना, नास्ता नही दिया जा रहा है। रहने की कोई व्यवस्था नही किया गया है। लाभार्थियों ने इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई।

सरायकेला खरसावां जिला के 18 पारंपरिक व्यवसायों में लगे 1547 पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। इस मामले पर एनएसडीसी के जिला कोऑडिनेटर से कई बार सर्पक करने का प्रयास किया गया। लेकिन उन्होन मोबाइल रिसीव नही किया। बुनियादी प्रशिक्षण में पर हो रही खानापूर्तिखरसावां में श्री टेक्नोलॉजी इंडिया एलएलपी के द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत चल रहे बुनियादी प्रशिक्षण में सिर्फ खानापुर्ति हो रही है। बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को नास्ता और भोजन नही दिया जाता है। वही रहने की कोई व्यवस्था नही किया गया है। सिर्फ फाइलों में कई लाभार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।

पीएम विश्वकर्मा टूलकिट ई वाउचर के लाभप्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना के तहत टूलकिट वाउचर का लाभ कारीगरों के लिए दिया जा रहा है। इसके तहत बहुत ही गरीब और काम करने के लिए टूल की खरीदने के लिए अगर आपके पास पैसे नहीं है, तो आप प्रधानमंत्री विश्वकर्मा टूलकिट वाउचर इसके लिए बहुत ही लाभदायक साबित होगा। सरकार की तरफ से 18 क्षेत्र में काम कर रहे शिल्पकार वह कारीगरों को बिल्कुल मुफ्त में टूलकिट वाउचर या टूलकिट को खरीदने के लिए 15000 की आर्थिक सहायता का लाभ दिया जाएगा। यह सहायता राशि उन सभी शिल्पकारों के बैंक अकाउंट में सीधे ट्रांसफर किया जाएगा।

About Author