Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

कोनसीया गाँव में आठ साल से नहीं है बिजली, ग्रामीण विभाग को लिखते लिखते थक चूके हैं|

पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड के मेरेमगुटू पंचायत के ग्रामीण गंगाराम हपदगाड़ा ने कहा कि कोनसीया गाँव में बिजली आने के बाद हमारे गाँव के लोंग बहुत ही खुश थें, लेकिन कुछ ही महीनों बाद ट्रांसफार्मर खराब हो गया। गाँव में ट्रांसफार्मर खराब होकर आठ वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक ट्रांसफार्मर नहीं लगा है। बच्चों को पढ़ाई लिखाई में बहुत ही कठिनाई हो रही है। सूर्य ढलते ही लोग अपने-अपने घर में सो जाते हैं। कोनसीया के ग्रामीण संचार के युग से पुरी तरह कट चूके हैं।

चार्ज नहीं हो पाने के कारण मोबाइल भी नहीं चल रहा है। कोनसीया गाँव के युवा गेब्रियल हपदगाड़ा ने कहा कि बिजली को लेकर हम कई पत्र लिख चूके हैं विभाग के कर्मचारी कहते हैं तीन चार महीने में गाँव में बिजली आ जायेगी पर बिजली आयी नहीं। बहुत ही दुःख की बात है, कोनसीया गाँव बंदगांव प्रखंड से मात्र पाँच किलोमीटर दूर है फिर भी आठ साल से में भी बिजली को लेकर विभाग गंभीर नहीं दिखती हैं।

About Author