Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जेएसएससी CGL परीक्षा पेपर लीक मामले में हो सीबीआई जांच- गणेश महाली

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष सह विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले में हेमंत सरकार से सीबीआई जांच की मांग की है।

उन्होंने कहा कि सीजीएल परीक्षा पेपर लिक में सनलिप्त लोगों को चिन्हित करके कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि झारखंडी युवाओं के भविष्य के साथ दोबारा कोई खिलवाड़ ना करें,हेमंत सरकार ने पूर्व में कहा भी है कि कोई भी यदि पेपर लिक करेंगे तो उम्रकेद की सजा और 10 करोड़ रूपये की जुर्माना लगेगी। अब देखना है हेमंत सोरेन पेपर लीक मामले पर क्या एक्शन लेते हैं सरकार जांच कमेटी गठित करके सीबीआई जांच करें।

झारखंड में सरकारी वैकेंसी निकालना राहुल गांधी के बातों की तरह हो रहा है एक तरफ आलू डालो दूसरा तरफ सोना निकालो
असी तरह एक तरफ परीक्षा की तिथि निकलो और दूसरी तरफ कैंसिल करो। झारखंडी युवाओ के भविष्य के साथ हेमंत सरकार खिलवाड़ करना बंद करें। चुनाव पूर्व हेमंत सोरेन ने निर्मल महतो के शहीद बेदी पर मलार्पण के दौरान कहा था कि प्रत्येक वर्ष 5 लाख झारखंडी युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था पर अब तक उस वादे के मुताबिक झारखंड के युवाओं को ना तो नौकरी और ना ही बेरोजगारी भत्ता दिए।

About Author