Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

आदित्यपुर -2 के राम मंदिर कमिटी की बैठक में जमकर हंगामा, पूर्व पार्षद ने जुटायी थी भीड़

आदित्यपुर 2 रोड नंबर 14 स्थित राम मंदिर परिसर में पूर्व पार्षद रिंकू राय पर सामुदायिक भवन संचालन कमेटी एवं नवयुवक दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा लगाए गए आरोपो को लेकर बैठक पूर्व पार्षद के द्वारा आयोजित की गई थी।

लेकिन बैठक में नवयुवक दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों को आमंत्रित नहीं किए जाने पर बैठक हंगामा की भेंट चढ़ गई। गुरुवार शाम पूर्व पार्षद रिंकू राय द्वारा राम मंदिर परिसर में अपने समर्थन में सैकड़ो की भीड़ जुटाई गई थी। जहां पूर्व पार्षद पर दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष समेत सदस्यों द्वारा गबन संबंधित आरोप लगाए जाने को लेकर हिसाब-किताब देने के लिए बैठक आयोजित हुई।

पूर्व पार्षद रिंकू राय द्वारा बताया गया कि वर्तमान दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष और सदस्यों द्वारा इन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है, पूर्व पार्षद ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन करते हुए कहा की ये खुद दुर्गा पूजा कमेटी की चैयरमैन है, तमाम हिसाब किताब कमेटी के पास उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि मैदान से किराया वसूलने का आरोप सरासर गलत है, सार्वजनिक आयोजन होने के बाद मैदान की साफ -सफाई के लिए शुल्क लिया जाता है ,जिसे उगाही कहा जा रहा है. वहीं सामुदायिक भवन कमरे को जिंदल कंपनी को दिए जाने के मुद्दे पर इन्होंने कहा कि निवर्तमान मेयर के निर्देश पर ही कामकाज के लिए उक्त कमरा उपलब्ध कराया गया है, जिसका ऑनलाइन किराया भी कंपनी द्वारा कमेटी को चुकता किया गया है।

 

About Author