Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

मकर संक्रांति पर रामतीर्थ में हजारों भक्तों की उमड़ी भीड़

मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखंड के जैंतगढ़ के नजदीक राम तीर्थ मंदिर में हजारों भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मकर संक्रांति के अवसर पर राम तीर्थ में भव्य मेला का आयोजन किया जाता है। यहां स्थित भगवान शिव के मंदिर में पूजा-अर्चना करने हेतु झारखण्ड व ओडिशा के विभिन्न जिलों से काफी संख्या में भक्त आते हैं। भक्तों की भीड़ को नियंत्रित व विधि-व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु जगन्नाथपुर थाना पुलिस के अलावे जिला पुलिस-प्रशासन की टीम तैनात रहती है।


इस मंदिर में पूजा करने के लिए भारी संख्या में महिलायें व बच्चे भी पहुंचे। मंदिर व मेला कमिटी भक्तों को कतारबद्ध मंदिर में पूजा करने हेतु जाने की व्यवस्था की है। मंदिर के बाहर चारों तरफ मिठाइयां, खाने-पीने, खिलौना, शृंगार आदि की सैकड़ों दुकानें लगी हैं। आज के मेला से कई लोगों को रोजगार मिलता है।

Thousands of devotees gathered at Ramtirtha on Makar Sankranti

About Author