Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

राजखरसावां-सीनी रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस,

खरसावां : राजखरसावां-सीनी रेल मार्ग के सीनी ओपी क्षेत्र के बांकसाई रेल फाटक के समीप रेलवे लाइन पार कर रहे एक व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है. मृतक की उम्र 55 से 60 वर्ष के आस पास बताई जा रही है, हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

घटना बुधवार की देर शाम की है। घटना के बाद इसकी सूचना सीनी ओपी को दी गई जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। ओपी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया की मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव का पोस्टमार्टम करा कर सरायकेला सदर अस्पताल के शीत गृह में रखा गया है। शव के पहचान के लिए आस पास के गांव में पूछताछ की जा रही है। पहचान नहीं होने पर 72 घंटे के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

About Author