UTTAR PRADESH : पद्मश्री योग गुरु 128 वर्षीय स्वामी शिवानंद बाबा का निधन, सोशल मीडिया पर सभी दुःख जता रहे हैं…

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रहने वाले 128 वर्षीय योग गुरु स्वामी शिवानंद बाबा का शनिवार रात निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह तीन दिनों से बीएचयू में भर्ती थे, उन्हें सांस लेने में काफी कष्ट हो रहा था। बता दें कि योग गुरू पद्मश्री शिवानंद बाबा को 2022 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वह पद्मश्री पुरस्कार पाने वाले देश की सबसे उम्रदराज शख्सियत थे। बाबा दुर्गाकुंड के कबीर नगर में रहते थे।
