Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

चैंबर ऑफ कॉमर्स में चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, उप विकास आयुक्त हुए शामिल, शत प्रतिशत मतदान की अपील

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला के शहरी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़े इस उद्देश्य में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार चैंबर ऑफ कॉमर्स में व्यवसायिक प्रतिष्ठान के प्रतिनिधियों के बीच मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम में शामिल उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग मनीष कुमार ने सभी से अपील किया कि अपने परिजनों के साथ-साथ अधीनस्थ कर्मचारियों को भी वोट डालने बूथ तक लें जायें । किसी का नाम मतदाता सूची में नहीं दर्ज हुआ हो तो वोटर हेल्पलाइन एप, चुनाव आयोग की वेबसाइट Voters.eci.gov.in, टोल फ्री नंबर 1950 या बीएलओ के माध्यम से 26 अप्रैल तक नाम निबंधन कराने की अपील की गई।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि अच्छे मतदान प्रतिशत के लिए आवश्यक है कि पुरूष एवं महिला दोनों की भागीदारी हो। 85 वर्ष से अधिक आयु वाले वृद्धजनों और दिव्यांगजनों के लिए किए गए विशेष मतदान व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होने सभी से अपील किया कि लोकतंत्र के पर्व में सभी व्यवसायी सबसे पहले मतदान करें उसके बाद अपने-अपने व्यापार प्रारंभ करें ।

व्यवसायियों के अलग-अलग मंच (जैसे युवा मंच, मारवाड़ी मंच, महिला संघ आदि) के वॉलंटियर को शहरी क्षेत्र के बूथों पर बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं को मतदान करने में मदद करने, महिला मतदाताओं के बीच महिला सम्मेलन करते हुए मतदान की जानकारी देने तथा रंगोली, मेहंदी आदि प्रतियोगिता आयोजित किये जाने, वाहनों में स्टीकर, व्यवसायिक प्रतिष्ठान के सीढ़ियों में मतदाता जागरूकता सम्बंधी फ्लेक्स लगाने, परिसर में बैनर, पोस्टर आदि लगाते हुए ग्राहकों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। इस अवसर पर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एवं जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से निर्मित मतदाता जागरूकता पोस्टर एवं वाहनों का स्टीकर लॉन्च किया गया । साथ ही सभी ने मतदाता शपथ लेते हुए मतदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई ।

About Author