Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

NDA से आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी ने चुनाव जीता.

झारखंड : रामगढ़ उपचुनाव को लेकर सरयू रॉय ने कहा, ‘रामगढ़ उपचुनाव में मतों की गिनती के रुझान से स्पष्ट है कि आजसू उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित है. 8वें राउंड की गिनती में आजसू उम्मीदवार 40,000 से अधिक वोट से आगे चल रही हैं. उम्मीद है वे करीब 50,000 वोट से चुनाव जीतेंगी.’

जबकि यूपीए उम्मीदवार बजरंग महतो को 34990वोट मिले है…

झारखंड के रामगढ़ सीट पर हुए उपचुनाव में कुल 67.96 फीसदी वोटिंग हुई है जिसमें 2,28,152 वोटरों ने अपने अधिकारों का इस्तेमाल किया. उपचुनाव में मतदान शांतिपूर्ण रहा.

इस सीट पर मुख्य मुकाबला आपराधिक मामले में सजायाफ्ता कांग्रेस की ममता देवी के पति बजरंग महतो एवं बीजेपी समर्थित आजसू उम्मीदवार और सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी के बीच है.

एक नजर डालें इस सीट पर

इस सीट पर ममता देवी ने 2019 में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की थी, लेकिन एक आपराधिक मामले में पांच साल की सजा होने के के चलते उनकी विधायकी चली गई और इसी वजह से यहां हो रहे उपचुनाव हैं जिसमें कांग्रेस ने उनके पति को प्रत्याशी बनाया है.

वहीं दूसरी ओर इस मुकाबले गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी और आजसू पार्टी की सुनीता चौधरी चुनाव मैदान में हैं उनको NDA ने संयुक्त उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारा है. सुनीता चौधरी 2019 के चुनाव में भी उम्मीदवार बनी थीं लेकिन त्रिकोणीय मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. बीते दिनों कांग्रेस नेता राजकिशोर बाउरी उर्फ बिदका की तीन अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी जिससे चुनाव के माहौल में तनाव आ गया. हालांकि मतदान शांतिपूर्ण रहा…

About Author