Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

झारखंड की जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक की उपस्थिति में चुनाव प्रचार की बनी कार्ययोजना

झारखंड को मुक्ति मोर्चा सहित ठगबन्धन के भ्रष्टाचार से मुक्त कराने का समय आ गया है : धरमलाल कौशिक

जमशेदपुर : छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झारखंड में चुनावी कमान संभाल ली है। इसी क्रम में, मंगलवार को जमशेदपुर के एक होटल में में परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तथा बिल्हा से वरिष्ठ भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक की उपस्थिति में चुनाव प्रचार की कार्ययोजना तैयार की गई। इस दौरान उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से जमशेदपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो को विजयी बनाने के लिए अथक परिश्रम व जनसंपर्क का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि यह विधानसभा और लोकसभा चुनाव झारखंड को कांग्रेस एवं मुक्ति मोर्चा के भ्रष्टाचार, परिवारवाद से मुक्ति दिलाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि एक राज्य का सीएम भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, जमशेदपुर लोकसभा सह प्रभारी मुरलीधर केडिया, लोकसभा संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, सह संयोजक लक्ष्मण टुडू, सह संयोजक राजकुमार श्रीवास्तव, अनिल सिंह समेत अन्य नेतागण विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ के प्रवासी कार्यकर्ता भूपेंद्र सवन्नी, रजनीश सिंह, विकास महतो, संतोष देवांगन, बहरागुड़ा कृष्ण कुमार बांधी, पवन गर्ग, हरपाल सिंह, राजकुमार अग्रवाल, सौरभ सिंह, अमर सुल्तानिया, हितेश यादव को विधानसभावार जिम्मेदारी सौंपी गई।

About Author