Categories

October 26, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सरायकेला-खरसावां : नन्हा हाथी ‘बादल’ बना आकर्षण का केंद्र, फुटबॉल खेलकर जीत रहा दिल

Seraikela Kharsawan News 

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में स्थित चांडिल अनुमंडल के दलमा वन्यजीव अभयारण्य (Dalma Wildlife Sanctuary) में इन दिनों एक छोटा मेहमान पर्यटकों और वनकर्मियों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। इस नन्हे हाथी का नाम ‘बादल’ है, जो अपनी चुलबुली हरकतों, फुटबॉल खेलने के अंदाज और इंसानी आवाजों पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के कारण हर किसी के दिल में जगह बना रहा है।

मूल रूप से कोल्हान के चाईबासा पोड़ाहाट क्षेत्र के जंगलों से दिसंबर 2025 में रेस्क्यू किए गए इस शावक को चांडिल वन्यप्राणी आश्रयणी लाया गया था। महज छह महीने का यह नन्हा गजराज अब दलमा की रौनक बन चुका है। इसकी अनोखी अटखेलियां और मासूम शरारतें वन्यजीव प्रेमियों, खासकर बच्चों को काफी आनंदित कर रही हैं।

महावतों की देखरेख में पल रहा बादल 

नन्हे बादल के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग की टीम ने दो कुशल और अनुभवी महावतों को उसकी जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्य महावत बुधू सिंह के अनुसार, वे चौबीसों घंटे बादल की कड़ी निगरानी करते हैं। सुबह की सैर से लेकर, उसे समय पर खाना खिलाने, नहलाने और उसके मनोरंजन के लिए खेल-कूद कराने तक की पूरी दिनचर्या महावतों की देखरेख में पूरी होती है। उन्होंने साझा किया कि बादल बेहद बुद्धिमान है; जब भी उसे नाम लेकर पुकारा जाता है, वह तुरंत अपनी प्रतिक्रिया देता है।

About Author

Leave a Reply