Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

बिहार/ बेतिया:- शिक्षक ने फांसी लगाकर दे दी अपनी जान|

बेतिया :- लव यू बेबी..मेरी मां का रखना ख्याल…सुसाइड नोट लिखकर शिक्षक ने फांसी लगा ली। मामला बेतिया का है, जहां राजकीय मध्य विद्यालय जगीराहा में पदस्थ शिक्षक की पंखे में लटकी लाश मिली है। जानकारी है कि शिक्षक जिस घर में रहते थे, उसी मकान में किराये से एक युवती भी रहती थी। शिक्षक और युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी के मुताबिक घर वाले इस रिलेशन से खुश नहीं थे, जिसके बाद तनाव में आकर शिक्षक ने जान दे दी।शिक्षक का नाम आनंद पांडेय है, जिसकी हाल में ही पोस्टिंग हुई थी। पुलिस ने शिक्षक के तकिये के नीचे से एक सुसाइड नोट के साथ उसका मोबाइल भी बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक आनंद पांडेय बेतिया के सिकटा बाजार स्थित इंद्र चौक के पास शंभू प्रसाद सर्राफ की मकान में किराए पर रहता था। उसी किराए के मकान में उसने आत्महत्या कर ली। इस मामले में सिकटा थाना में पुलिस ने शुक्रवार को FIR दर्ज की है।दो दिन से शिक्षक छुट्टी पर थे। उनके रूम में दो शिक्षक साथ रहते थे। सुबह उनके साथ शिक्षक शशिकांत ने आनंद से पूछा कि क्या वो स्कूल नहीं जायेंगे, जवाब में आनंद ने कहा, कि वो बस एक घंटे में स्कूल निकलेंगे, लेकिन वो स्कूल नहीं गये। शाम में जब शशिकांत स्कूल से घर आए तो कमरा अंदर से बंद था। खोलने को बोले तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी इंतजार के बाद कमरा नहीं खुला तो गेट तोड़ा गया। कमरा खोला तो आनंद पंखे से लटक रहा था।*सुसाइड नोट में लिखा- मुझे माफ कर देना.. :-*आई क्वीट… (I Quit)…मेरी इस हालत के लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं। किसी और की इसमें कोई गलती नहीं है। ये कायर लोग करते हैं, लेकिन मैं खत्म हो चुका हूं। ऐसे में रोज मरने से अच्छा है कि एक दिन में कहानी खत्म हो जाए।मेरे बाद मेरी सारी जायदाद मेरे भांजे को मिले। मेरी मौत में कोई भी और जिम्मेदार नहीं है।

महादेव, इतना दुख देना था तो जिंदगी दी ही क्यों?आई एम सॉरी मां और दीदी..आई लव यू मां और दीदी आप सब लोगों ने मुझे बहुत समझाया, लेकिन मेरे पास दिन के 24 घंटे एक इंसान के बारे में सोचने के अलावा कुछ नहीं रहता। आई लव यू बेबी, तू हमेशा खुश रहे। मेरी लास्ट विश है मेरे मरने के बाद मेरी मां का ध्यान रखना। मैं जहां भी रहूंगा मेरा सपोर्ट हमेशा तेरे साथ है बेबी। ख्याल रखना आपलोग अपना। सबको सॉरी..।

About Author