Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

चाईबासा : डीएवी में प्रेमचंद जयंती संपन्न

चाईबासा : स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में कलम के सिपाही मुंशी प्रेमचंद की जयंती सोल्लास संपन्न हुई ।मौके पर प्राचार्या सुश्री रेखा कुमारी ने प्रेमचंद को 20वीं सदी का कालजयी उपन्यासकार बताते हुए बच्चों से प्रेमचंद की रचनाओं को अधिक से अधिक पढ़ने की अपील की।

हिंदी विभागाध्यक्ष एसबी सिंह ने प्रेमचंद के व्यक्तित्व की खूबियां को उकरते हुए उनकी रचनाओं पर रोशनी डाली और कहा कि महज 56 वर्षों में उनकी उपलब्धियां हिंदी साहित्य के लिए मील का पत्थर हैं। उनका साहित्य आदर्शोन्मुख यथार्थवाद का प्रतीक था, जिसकी प्रासंगिकता आज भी है।इस अवसर पर प्रेमचंद की तस्वीर पर शिक्षक और शिक्षिकाओं द्वारा पुष्पांजलि दी गई।संस्कृति सदन द्वारा आयोजित विशेष प्रार्थना-सभा में छात्रा श्रुतिका दोदराजका ने भी प्रेमचंद पर अपने विचार प्रकट किये ।

दिवस की महत्ता के मद्देनजर अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन,नई दिल्ली के तहत कक्षा 1 से 10 तक के बच्चों के लिए ‘अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड ‘का आयोजन किया गया, जिसका समन्वय हिंदी विभाग ने किया। बच्चों ने ‘हिंदी कथा वाचन ‘में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं ने मुंशी प्रेमचंद के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।सदन कप्तान( प्रार्थना) आशिका अग्रवाल ने मंच संचालन किया।

About Author