चाण्डिल : आसनबोनी पंचायत सचिवालय में साथी अभियान के तहत आधार पंजीकरण शिविर आयोजित…

CHANDIL : चांडिल प्रखण्ड अंतर्गत आसनबोनी पंचायत सचिवालय में सोमबार को निराश्रित और वंचित बच्चों के लिए आधार पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में झालसा के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।
इसका मुख्य उद्देश्य निराश्रित बच्चों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तौसीफ मेराज ने बताया कि यह अभियान 5 अगस्त 2025 तक जिले में सतत रूप से संचालित रहेगा।
शिविर में आधार केंद्र संचालक ओम प्रकाश साहू, साथी समिति सदस्य नेहा कुमारी, गंगा सागर पाल, पंचायत मुखिया, सचिव व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
