Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

CHOWKA : साथी समिति ने धुनाबुरु पंचायत भवन में आयोजित की बच्चों का सर्वेक्षण और पहचान शिविर…

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)

SERAIKELLA : चाण्डिल अनुमण्डल क्षेत्र की चौका थानांतर्गत धुनाबुरु पंचायत भवन में सोमबार को चाण्डिल प्रखण्ड साथी समिति की ओर से बेसहारा बच्चों की सर्वेक्षण और पहचान कार्यक्रम आयोजित की। इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए पीएलवी कार्तिक गोप ने बताया कि चाण्डिल प्रखण्ड साथी समिति द्वारा चलाया जा रहा अभियान में बेसहारा बच्चों की पहचान कर उन्हें आवश्यक सेवाएँ प्रदान करते हुए उनके भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने की उद्देश्य है।

उन्होंने यह भी बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) सचिव तौसीफ मेराज के निर्देशानुसार अगले 27 जून से लेकर 5 अगस्त तक आधार पंजीयन पंजीयन के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। जहाँ बेसहारे बच्चों की आधार पंजीयन कर उन्हें आधार कार्ड दिलाया जाएगा ताकि उसे सरकार की संपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

इस अवसर पर शिविर में उपस्थित साथी समिति के सदस्य पीएलवी कार्तिक गोप, नेहा कुमारी, पीएलवी भुपेन चन्द्र महतो बन्दना महतो, गंगा सागर पाल, पंचायत सचिव गालुराम सोय , मुखिया मंगली देवी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी- चाण्डील एवं ग्रामीण बैंक कांड्रा से राजीव रंजन आदि उपस्थित थे।

About Author