Categories

October 26, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

पुलिस बस की टक्कर ने ले ली नौंवीं क्लास की छात्रा की जान, 2 अन्य बच्चे जख्मी

झारखंड के देवघर (Deoghar) टाउन में शुक्रवार को पुलिस की बस (Police Bus) की टक्कर से नौवीं की एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे घायल हो गए। झारखंड के देवघर (Deoghar) टाउन में शुक्रवार को पुलिस की बस (Police Bus) की टक्कर से नौवीं की एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे घायल हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने जबरदस्त हंगामा किया और बस में तोड़फोड़ की।

आरोप है कि बस का Driver नशे में गाड़ी चला रहा था। लोगों ने थोड़ी देर तक सड़क भी जाम कर दी, जिन्हें हटाने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी। हादसे में मृत छात्रा का नाम ऋषिका मंजुल है। वह संत फ्रांसिस स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी। घायल बच्चों के नाम दिविषा और रेयांश हैं। दोनों देवघर स्थित DAV स्कूल में कक्षा दो के छात्र हैं।

घायल बच्चों का इलाज देवघर सदर हॉस्पिटल में चल रहा
घायल बच्चों का इलाज देवघर सदर हॉस्पिटल में चल रहा है। बताया गया कि हादसा कस्टर टाउन में DAV स्कूल के पास हुआ। पुलिस बस ने दो छात्रा और एक छात्र को अपनी चपेट में ले लिया। तीनों को गंभीर हालत में Hospital पहुंचाया गया, जहां ऋषिका को मृत घोषित कर दिया गया। बताया गया कि जिस बस ने टक्कर मारी, वह पुलिसकर्मियों के बच्चों को स्कूल पहुंचाती है।

About Author