Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

15 अगस्त ,स्वतंत्रता दिवस को जिले भर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर डीसी एवं एसपी ने किया बैठक

चाईबासा।पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष शेखर के संयुक्त अध्यक्षता में आगामी 15 अगस्त 2024 को 78 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों के निमित्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बताया गया कि जिला अंतर्गत आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन केंद्र- चाईबासा में गणमान्य जनों की मौजूदगी पर किया जाएगा।

मुख्य कार्यक्रम स्थल पुलिस लाइन में पूर्वाह्न 9:05 बजे, तदुपरांत सिंहभूम प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय, जिला समाहरणालय सहित जिले के समस्त कार्यालय, सदर अनुमंडल कार्यालय, जिला परिषद कार्यालय एवं रेड क्रॉस सोसाइटी परिसर में झंडोत्तोलन किया जाएगा।बैठक उपरांत उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि जिले में पूरे हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाना है, इस निमित्त जिले में मौजूद सभी शहीद स्मारकों और महापुरुषों के प्रतिमाओं की साफ-सफाई एवं उस पर माल्यार्पण, समाहरणालय में सेल्फी स्थल, क्षेत्र में साफ-सफाई तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न समाजिक संस्था को रक्तदान/स्वास्थ्य/नशामुक्ति जागरूकता शिविर आयोजित कराने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा मुख्य समारोह स्थल पर सभी आगंतुकों सहित मीडिया व आमजन आदि के बैठने हेतु बेहतर व्यवस्था करने, शहर में विभिन्न स्थानों पर तोरण द्वार का निर्माण करने सहित स्थल पर बेहतर एवं उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के तदर्थ कई अन्य बिंदुओं पर भी संलग्न पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है।उक्त बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, परियोजना निदेशक- आईटीडीए, अनुमंडल पदाधिकारी पोड़ाहाट-चक्रधरपुर, सहायक समाहर्ता, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा, नजारत शाखा, पुलिस उपाधीक्षक(मुख्यालय), जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About Author