Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

1 जनवरी को प्रस्तावित खरसवाँ शहीद स्थल की कार्यक्रम की तैयारियों का डीसी व एसपी ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश……

Seraikella : जिले की खरसावां शहीद दिवस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री, भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित राज्य के कई मंत्री व विधायक के शहीद स्थल पर आने की संभावित कार्यक्रम की तैयारी के मद्देनजर आज उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के द्वारा संयुक्त रुप से शहीद पार्क, पि.डब्लू.डी गेस्ट हाउस, अर्जुना स्टेडियम में बनाए जा रहे हेलीपैड स्थल का निरिक्षण कर जायजा लिया गया।

निरिक्षण क्रम में गेस्ट हाउस तथा हेलीपैड निर्माण को लेकर लंबित कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही विधि-व्यवस्था संधारण तथा यातायात परिचालन को लेकर सम्बन्धित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया।

इस मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए आशीष अग्रवाल, सहायक समाहर्ता कुमार रजत, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला सदानंद महतो,जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शकर महतो, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, जिला कल्याण पदाधिकारी,जिला खेल पदाधिकारी,जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी,समेत विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।

About Author