Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

खरसावां : बड़ा कुड़मा में चण्डीपाठ को लेकर भक्तों ने निकाली कलश यात्रा

खरसावां प्रखंड अंतर्गत देव भूमि बड़ा कुड़मा गांव में बुधवार को चंडी पाठ को लेकर मां तारिणी के भक्तों ने कलश यात्रा निकाली.वहीं मां तारिणी माता की पूजा अर्चना भक्ति भाव से की गई.इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुए.बड़ाकुड़मा स्थित पुजारी भरत मिश्र के घर पूजा हुई.हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य कलश यात्रा निकाली गई.कलश यात्रा सुंडी बांध से पुजारी भरत मिश्र के घर तक लाया गया.इस यात्रा में अपनी मनोकामनाओं को लेकर महिलाएं यूवतियां बच्चियों शामिल होती है।

मान्यता है की व्रत रखते हुए महिलाएं इस यात्रा में शामिल होती है तो देवी तारिणी माता उनके मनोकामना को पूर्ण करती है.इसके बाद चण्डीपाठ का आयोजन शुरू किया गया.चण्डीपाठ शुरू होने से पहले कलश यात्रा निकाली गई.हर तरफ भक्ति का माहौल देखने को मिला.चण्डीपाठ में पुरोहित के रूप में खरसावां गढ़ से आए चक्रधर मिश्र एवं गुरुजी गणपति होता मौजूद रहें.एक दिवसीय चण्डीपाठ के सफल आयोजन को लेकर गांव के संजय प्रधान,प्रशुराम प्रधान,रविन्द्र महतो,सरोज प्रमाणिक,दिनेश दास आदि का सराहनीय योगदान रहा।

About Author