Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

खबर संकलन कर रहे दिव्यांग पत्रकार के साथ मारपीट, मोबाइल तोड़ा..

गम्हरिया : गम्हरिया थाना अंतर्गत छोटा गम्हरिया में सरकारी नाले का अतिक्रमण कर कंपनी स्थापित करने की शिकायत पर जांच करने गए अंचल कर्मियों के साथ कंपनी कर्मियों ने दुर्व्यवहार किया. इस दौरान घटनास्थल पर खबर संकलन कर रहे दिव्यांग पत्रकार जगबंधु महतो के साथ मारपीट की गई. मारपीट का आरोप हरिश व संदीप समेत कंपनी के कर्मियों पर लगा है.

सभी ने दबंगई से पेश आते हुए पत्रकार का मोबाइल छीन मारपीट कर घायल कर दिया. जगबंधु महतो ने इसकी सूचना गम्हरिया पुलिस को दी. जब तक पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक बदमाश भाग खड़े हुए. जानकारी के मुताबिक उक्त निर्माणाधीन कंपनी द्वारा सरकारी नाले का अतिक्रमण कर उसे रोक दिया गया है. जिससे नाले के गंदे पानी ग्रामीणों की खेतों में जा रहा है जिससे खेत बंजर हो रहा है. ग्रामीणों ने इसकी शिकायत गम्हरिया सीओ से कर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.

About Author